फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का निधन, 83 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Fri, 25 Feb 2022 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

हेमनंद बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे। उन्हें साल 1974 में पहली बार विधायक चुना गया था।
विज्ञापन
हेमनंद बिस्वाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमनंद बिस्वाल का शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 83 वर्षीय बिस्वाल बीमार चल रहे थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हेमनंद बिस्वाल ने दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वह दिसंबर 1989 से मार्च 1990 तक और दिसंबर 1999 से मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे। 

विज्ञापन


ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख निरंजन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एक दिसंबर 1939 को जन्मे बिस्वाल 2009 में सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि बिस्वाल का निधन ओडिशा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने भी बिस्वाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें