फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे मेरे सांवले रंग पर गर्व है..', डायना के जवाब पर भाजपा के CM बिप्लब ने मांगी माफी

Fri, 27 Apr 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन ने शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की जमकर निंदा की। बिप्लब देब ने डायना हेडेन के 1997 में ये खिताब जीतने की अब 21 साल बाद आलोचना की थी। डायना ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है और दिखाता है कि कैसे भारतीय सांवले रंग को कलंक जैसा मानते हैं, जबकि वास्तव में उन्हें इस पर गर्व करना चाहिए।

विज्ञापन


शर्म करो, मुझे मेरे सांवले रंग पर गर्व है : डायना हेडेन

हैदराबाद निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि वे बचपन से इस तरह के घिसे-पिटे दिमाग वालों के खिलाफ लड़ती रही हैं, जो त्वचा के गोरे होने को ज्यादा अहम मानते हैं। हेडेन ने अपने एक बयान में व्यंग किया कि भारतीय सांवले सौंदर्य को सफलता दिलाने के लिए उनकी (हेडेन की) आलोचना होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ये शर्मनाक है कि जब आप विश्व में सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा सम्मानित सौंदर्य प्रतियोगिता जीतते हैं तो आपकी आलोचना की जाती है। उन्होंने आगे कहा, हमारे भारतीय सांवली आकर्षक सुंदरता को और अधिक सम्मान दिलाने के लिए प्रशंसा पाने पर आपको विरोध किया जाता है। ये बहुत दर्दभरा है।

बता दें कि भाजपा मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने बृहस्पतिवार को डायना हेडेन के 21 साल पहले मिस वर्ल्ड चुने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हेडेन से पहले 1994 में मिस वर्ल्ड रहीं ऐश्वर्या रॉय को भारतीय महिला का सही रूप बताया था और कहा था कि वे 1997 में डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड बनाने के निर्णय को समझने में असफल रहे हैं। 
विज्ञापन


डायना ने कहा, मैं समझ सकती हूं कि रंग में अंतर के कारण ही बिप्लब ने मेरी तुलना प्रियंका चोपड़ा और हाल ही में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर से नहीं कर ऐश्वर्या रॉय से की है। उन्हें शर्म करनी चाहिए, क्योंकि हमें अपनी खूबसूरत और आकर्षक सांवली त्वचा पर गर्व करना चाहिए। मुझे खुद पर गर्व है।

वहीं अपने बयान पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा में जो हैंडलूम में काम करते हैं, उनकी मार्केटिंग पर बोल रहा था। मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता। 
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें