फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Demise: चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरे यूडीपी उम्मीदवार, मौत; पीएम मोदी ओपी कोहली के निधन पर जताया दुख

Mon, 20 Feb 2023 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
HDR Lyngdoh, OP Kohli - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और सोहियांग विधानसभा क्षेत्र से यूडीपी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह का सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान अचानक गिरने से निधन हो गया। वे एक बैठक के दौरान अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली के निधन पर शोक व्यक्त किया। PM ने ट्वीट किया कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद और राज्यपाल के रूप में जन कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। वे शिक्षा क्षेत्र के बारे में भी भावुक थे।

आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे थे एचडीआर
एचडीआर लिंगदोह का 20 फरवरी की शाम निधन हो गया। वह आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे थे। एचडीआर को आमतौर पर माहे के नाम से जाना जाता था। मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वे गृह मंत्री थे। उन्होंने पहली बार हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) के टिकट पर 1988 में सोहियोंग से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी और 1998 तक विधायक बने रहे।
विज्ञापन


 

जानें एचडीआर के बारे में
1998 के विधानसभा चुनावों में एचडीआर लिंगदोह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के आरए लिंगदोह से हार गए, लेकिन 1999 में उन्होंने सोहियोंग-नोंगस्पंग निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर एमडीसी के रूप में जीत हासिल की। फिर 2003 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने यूडीपी के आरए लिंगदोह को हराकर सोहियोंग सीट पर कब्जा कर लिया और कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की। वह 2018 तक सोहियोंग के विधायक के रूप में बने रहे।

2018 के आम चुनावों में वह एचएसपीडीपी के समलिन मालनगियांग से 622 मतों से हार गए। लिंगदोह को 11,338 वोट मिले, जबकि मालनगियांग को 11,960 वोट मिले थे। पांच साल के इंतजार के बाद एचडीआर  को सत्ता में वापसी की उम्मीद थी।
विज्ञापन


भाजपा नेता ओपी कोहली का निधन
गुजरात के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ पी कोहली का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली भाजपा ने एक बयान में यह जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष कोहली पिछले दो-तीन महीने से अस्वस्थ थे और नोएडा के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। कोहली का अंतिम संस्कार मंगलवार को निगम बोध घाट पर किया जाएगा। वे 2014 से 2019 तक गुजरात के राज्यपाल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें