फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया!

Wed, 02 Dec 2020 03:03 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मंत्री वार्थुर प्रकाश को 27 नवंबर को आठ व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसके अगले दिन उन्हें मुक्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 नवंबर को बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे के समीप प्रकाश को रिहा कर दिया गया। एक सूत्र ने कहा कि प्रकाश ने कहा है कि जब वह कोलार गोल्ड फील्ड में अपने फार्म हाऊस पर गये थे, तब उन्हें उनके ड्राइवर के साथ आठ लोगों के एक गिरोह ने अगवा कर लिया था। 

सूत्र के अनुसार पूर्व मंत्री को सूनसान जगह पर ले जाया गया और उन्हें यंत्रणा दी गई। सूत्रों के अनुसार लौटने के बाद प्रकाश ने बेल्लांदुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाददाताओं द्वारा इस संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि  मैं आापको बाद में बताऊंगा। 

वार्थुर प्रकाश 2012 से 2013 तक कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें