कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को मैसूरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कुमारस्वामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री बंगलूरू यह संदेश देने आए थे कि वह खुद चंद्रयान-2 की लैंडिंग करा रहे थे, हमारे वैज्ञानिकों से 10-12 साल तक कड़ी मेहनत की है, वह केवल अपना प्रचार करने आए थे। जब उन्होंने इसरो केंद्र में कदम रखा, मुझे लगता है कि वैज्ञानिकों के लिए दुर्भाग्य बन गया।'