फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna: पूर्व सांसद रेवन्ना को उम्र कैद की सजा; दुष्कर्म के मामले में एक दिन पहले ठहराए गए थे दोषी

Sat, 02 Aug 2025 04:34 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Prajwal Revanna Sentenced To Life Imprisonment: एक दिन पहले दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा मिली है। उन पर कर्नाटक के मैसूर में मौजूद केआर नगर की एक घरेलू सहायिका ने केस दर्ज कराया था। बता दें कि मामला दर्ज होने के 14 महीने बाद यह फैसला सुनाया गया है।

विज्ञापन
प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व जेडीएस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की विशेष अदालत की तरफ से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए जनता दल सेक्युलर (जदएस) नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट्ट ने सजा का एलान किया। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म के चार मामले दर्ज हैं। मामला 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले में रेवन्ना के परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में अपील कर सकता है रेवन्ना
वहीं इस मामले में विशेष लोक अभियोजक अशोक नायक ने कहा, 'आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और उस पर जुर्माना भी लगाया गया है... वह उच्च न्यायालय में सजा को चुनौती दे सकता है।'

यह भी पढ़ें - Politics: 'भारत को एक आवाज, एक पार्टी, एक विचारधारा वाला देश नहीं बनने देंगे', BJP पर अभिषेक मनु सिंघवी हमलावर
विज्ञापन


सभी को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए- सुधाकर
जेडीएस से निष्कासित नेता और पूर्व लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा मिलने पर कर्नाटक के मंत्री एमसी सुधाकर ने कहा, 'हम सभी को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए। यह साबित हो गया है कि उन्होंने यह कृत्य किया है।'
 

प्रज्वल रेवन्ना पर क्या हैं आरोप
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पौत्र रेवन्ना 2021 में हासन के फार्महाउस और बंगलूरू में अपने घर में महिला के साथ दो बार दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। उसने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो लीक कर देगा।



पीड़िता की गवाही रही अहम
विशेष सरकारी वकील अशोक नायक ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से बयान लिए और 180 दस्तावेज जमा किए। मुख्य साक्ष्य पीड़िता का था, जो बहुत ही विश्वसनीय था। मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल ने सितंबर 2024 में 1,632 पेज का आरोपपत्र दायर किया था। इसमें 113 गवाहों के बयान शामिल थे।

कब समने आया मामला?
मामले तब प्रकाश में आए, जब प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन-ड्राइव कथित तौर पर हासन में 26 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले प्रसारित किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'जो अर्बन नक्सल जैसा बर्ताव करेगा, वो जेल जाएगा'; राज ठाकरे के बयान पर सीएम फडणवीस का पलटवार 

पिछले साल 31 मई को गिरफ्तार किया गया 
प्रज्वल रेवन्ना को पिछले साल 31 मई को जर्मनी से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। रेवन्ना 2024 के लोकसभा चुनावों में हासन संसदीय क्षेत्र पर जीत हासिल करने में विफल रहे थे। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें