फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में दिया था इस्तीफा, अब पूर्व आईएएस अधिकारी सेंथिल ने थामा कांग्रेस का दामन

Sun, 08 Nov 2020 06:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अधिकारी एस शशिकांत सेंथिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर चर्चा में आने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एस शशिकांत सेंथिल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। शशिकांत सेंथिल ने पिछले साल यह कहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था कि लोकतंत्र से ‘समझौता’ किया जा रहा है।

विज्ञापन


पद से इस्तीफा देकर प्रदर्शनों में शामिल हुए 
एस शशिकांत सेंथिल वर्ष 2009 के कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे। पिछले साल  भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़कर सरकार के विरोध में खासकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए कई प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। वर्ष 2019 में अपने इस्तीफे के दौरन वह दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त थे। उन्होंने इस्तीफा देने के दौरान आरोप लगाया था कि विविधता से भरे हमारे लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे के साथ अप्रत्याशित तरीके से समझौता किया जा रहा है।

लिखा, जनता के साथ समाधान खोजने को तैयार 
आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शशिकांत सेंथिल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत और दुनिया के सामने 21वीं सदी में पेश आ रही चुनौतियों से अवगत है और वह देश की जनता के साथ मिलकर उसका समाधान खोजने को तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में इस संगठन (कांग्रेस पार्टी) को मजबूत करने तथा संविधान का संदेश देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे। पूर्व नौकरशाह ने कहा कि तमिलनाडु विभाजनकारी शक्तियों का आखिरी ‘ मोर्चा’ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग हमेशा ही ‘समाजिक समता ’ में विश्वास करते आए हैं और वह अपनी आखिरी सांस तक तमिलनाडु के उन मूल्यों के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें