जी परमेश्वर के निजी सहायक रमेश ने आत्महत्या की
- फोटो : ANI
आयकर विभाग ने शनिवार को कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर के घर पर छापेमारी की। जहां उन्हें उनके निजी सहायक जी परमेश्वर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस सहायक का नाम रमेश है। जिसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने कहा कि रमेश का शव आज सुबह बंगलूरू के गनाना भारती क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मिला। आयकर विभाग के जिन अधिकारियों ने परमेश्वर के आवास, कार्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की थी उन्होंने रमेश पर भी शिकंजा कसा था। रमेश की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बंगलूरू में ईडी और आयकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।