फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Sharma: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस कर रही है ढोंग

Tue, 06 Feb 2024 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष चुनाव के समय जनता को बरगलाने के लिए राजनीतिक श्रृंगार करके पैदल यात्रा निकाल रहा है। चुनाव के समय में वे वेशभूषा भी बदलते हैं और टीका चंदन लगाने लगते हैं...
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को ढोंग करने की बजाय ढंग से काम करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राजनीतिक श्रृंगार करके यात्रा निकाल रहे हैं। जिसका फायदा तो कांग्रेस को नहीं होने वाला, बल्कि कांग्रेस पैदल ही होने वाली है। डॉक्टर शर्मा सोमवार को मीडिया से मुखातिब थे।

राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष चुनाव के समय जनता को बरगलाने के लिए राजनीतिक श्रृंगार करके पैदल यात्रा निकाल रहा है। चुनाव के समय में वे वेशभूषा भी बदलते हैं और टीका चंदन लगाने लगते हैं। डॉक्टर शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से उनकी यात्रा पैदल है, जल्द ही वह और उनका गठबंधन भी पैदल होने वाला है।

डॉक्टर शर्मा ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पेश समान नागरिक संहिता को अच्छी पहल बताते हुए कहा कि देश के सभी नागरिकों के बीच में समानता का भाव होना चाहिए। आने वाले समय में अन्य राज्यों के लिए यह मॉडल बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कहना है कि नागरिकों के बीच कोई भेदभाव न हो।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि ईडी सीबीआई जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के लिए ही बनी हैं। जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उन पर ये जांच एजेंसियां शिकंजा कस रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें