आम आदमी पार्टी से निकाले जा चुके विधायक कपिल मिश्रा ने रविवार को फिर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी में करोड़ों रुपये की धांधली की गई है। ये हैं उनके 10 बड़े आरोप...
1. फर्जी कंपनियों की मदद से की करोड़ों रुपये की धांधली
2. रात को 12 बजे कंपनियां पार्टी के अकाउंट में पैसा भेजती थी
3. 45 करोड़ का चंदा आया, लेकिन चुनाव आयोग को सिर्फ 9 करोड़ रुपये का हिसाब दिखाया
5. चंदे की मदद से ब्लैक मनी को व्हाइट मनी करने का रचा गया खेल
6. फर्जी कंपनियों ने हवाले की रकम की मदद से पार्टी की मदद की
7. 2013 से 2016 के बीच जो भी जानकारी चुनाव आयोग को दी गई उसमें असली जानकारी को छुपाया गया
8. केजरीवाल को चंदा देने वाले शिवचरण गोयल की कंपनी पूरी तरह फर्जी है
9. इस धांधली में एक्सिस बैंक का भी जुड़ा है नाम
10. जिस एक्सिस बैंक में छापा पड़ा है उसी में पार्टी को चंदा देने वालों का खाता है