फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: पूर्व पुलिसकर्मी ने भागने की योजना बनाते समय खोया आपा; प्रेमिका की हत्याकर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका

Wed, 11 Dec 2024 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि दाहुले और महिला स्कूल में साथ पढ़ते थे। इस साल अगस्त में उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई और जल्द ही एक रोमांटिक रिश्ते में आ गए। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बर्खास्त पुलिस कर्मचारी का एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन जोरदार बहस होने के बाद गुस्साए शख्स ने महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। इतना ही नहीं फिर उसके शव को एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे छिपा दिया।

विज्ञापन


 हत्या और सबूत मिटाने का आरोप
पुलिस ने बताया कि 40 साल के आरोपी नरेश उर्फ नरेंद्र पांडुरंग दाहुले को पड़ोसी चंद्रपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या और सबूत मिटाने का आरोप है। बिना ज्यादा जानकारी दिए अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले पुलिस में ही काम करता था, मगर बाद में उसे बर्खास्त कर दिया था। 

महिला का बेटा भी
चंद्रपुर जिले के चिमूर की रहने वाली पीड़िता शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी है। 

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि दाहुले और महिला स्कूल में साथ पढ़ते थे। इस साल अगस्त में उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई और जल्द ही एक रोमांटिक रिश्ते में आ गए। दोनों ने ही भागने का फैसला किया। हालांकि, 26 नवंबर को जब दोनों ने योजना को अंजाम देने की कोशिश की तो जोड़े के बीच अपने भविष्य को लेकर तीखी बहस हो गई। 
विज्ञापन


कार में घंटों तक घुमाया
अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर दाहुले ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपराध को छिपाने के लिए व्यक्ति ने शव को चोरी की कार में घंटों तक घुमाया और फिर बेलतरोडी पुलिस थाने के अंतर्गत वेला हरि इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

दाहुले द्वारा इस्तेमाल की गई कार की चोरी की जांच कर रही चंद्रपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दाहुले ने महिला की हत्या की बात कबूल कर ली और पुलिस को उस जगह ले गया जहां उसने शव को फेंका था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें