फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में चिदंबरम की पेशी, न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ी

Wed, 13 Nov 2019 04:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। उन्हें अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश गया। आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी।  

विज्ञापन

 
आईएनएक्स मीडिया केस में अदालत ने 30 अक्तूबर को चिदंबरम को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। राउज एवेन्यू अदालत ने उन्हें एक और दिन की रिमांड पर देने की ईडी की मांग खारिज कर दी थी।

हालांकि अदालत ने इस दौरान चिदंबरम को घर का खाना, दवा और वेस्टर्न टॉयलेट देने की इजाजत दे दी थी।  

आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों कर रहे हैं। सीबीआई के मामले में सुप्रीम कोर्ट उन्हें जमानत दे चुकी है। लेकिन इस राहत का कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि वह ईडी के मामले में जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें