फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-देवड़ा के ट्विटर वार्तालाप को लेकर अटकलों का दौर शुरू

Tue, 24 Sep 2019 09:07 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पीएम मोदी के ह्यूस्टन कार्यक्रम की तारीफ की।
  • पीएम ने इसके जवाब में ट्वीट किया मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा ने इन संबंधों की शुरुआत की थी।
  • कांग्रेस ने विदेश नीति और कश्मीर मसले को लेकर पीएम पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मिलिंद देवड़ा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ह्यूस्टन कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा की, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी का संबोधन भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी) को दर्शाता है।

विज्ञापन


देवड़ा ने हाउडी मोदी कार्यक्रम के बाद ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री का ह्यूस्टन संबोधन भारत की सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। मेरे पिता मुरलीभाई भारत-अमेरिका के गहरे संबंधों के शुरुआती शिल्पकारों में से एक थे। डोनाल्ड ट्रंप की मेहमान नवाजी और भारतीय अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देना हमें गौरवान्वित महसूस कराता है।

मिलिंद देवड़ा की तारीफ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, 'आपने मेरे मित्र स्वर्गीय मुरली देवड़ा जी की अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बिल्कुल सही कहा है। वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत होता देखकर वाकई बहुत खुश होते।'
विज्ञापन


इसके जवाब में मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि मुरलीभाई ने भारत और अमेरिका में सभी सरकारों के साथ काम किया और हमारे महान देशों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए काम किया। मेरे डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोस्तों के साथ हुई कई बातचीत में, वे सभी, 21वीं सदी में भारत के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि मिलिंद का यह बयान उनकी पार्टी से अलग है। मंच से पीएम नरेंद्र मोदी के 'अबकी बार ट्रंप सरकार' बोलने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसा कहना विदेश नीति का उल्लंघन है। पीएम मोदी के 'सब ठीक है' कहने पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया।

इस बीच फिर से ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या मिलिंद देवड़ा का पार्टी से मोह भंग हो चुका है। क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बिगुल बज चुके हैं और देवड़ा लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वो वन नेशन-वन इलेक्शन को अच्छा बता चुके हैं।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें