पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाने वाले कैप्टन शर्मा लंबे समय तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार के प्रतिनिधि रहे थे।
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने शर्मा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। अपने से छोटे साथियों के लिए उनका व्यवहार हमेशा प्रोत्साहित करने वाला रहा। उन्हें याद किया जाएगा।