फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP का मिशन कर्नाटक: एस एम कृष्णा ने ज्वॉइन की बीजेपी

Wed, 22 Mar 2017 05:59 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
SM Krishna
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एसएम कृष्णा ने कांग्रेस से ब्रेकअप करने के बाद बुधवार को भाजपा का हाथ थाम लिया है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद कृष्णा ने कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए उन्होने भाजपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन


एस एम कृष्णा के भाजपा ज्वाइन करने से पार्टी कर्नाटक में अगली सरकार बनाने के अपने मिशन को आसानी से पूरा कर सकेगी। कृष्णा को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। 

14 मार्च को किया भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान

इससे पहले 14 मार्च को कृष्णा ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा था कि वो वंशवाद की राजनीति कर रही है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति है जिसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता।'
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस पार्टी में 46 साल रहने के बाद उन्होंने जनवरी में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येद्दयुरप्पा ने बताया था कि वह दिल्ली जाकर कृष्णा की पार्टी में सदस्यता सुनिश्चित करेंगे। पांच राज्यों के चुनावों के परिणामों के चलते पार्टी में उनकी सदस्यता को रोका गया था।
विज्ञापन

आहत थे कर्नाटक कांग्रेस के रवैये से 

SM Krishna - फोटो : SM Krishna
इससे पहले भाजपा में शामिल होने का ऐलान करते हुए कृष्णा ने कहा था कि 'मुझे जिस तरह से विदेश मंत्री के पद से हटाया गया था वह तरीका सही नहीं था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह से नजरअंदाज किया उससे मैं आहत था।'

बता दें कि एस एम कृष्णा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही, महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद भी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें