फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग पार्टी बनाएंगे राणे, भाजपा सरकार में बनेंगे मंत्री

Sat, 30 Sep 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अक्तूबर को महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना है। कांग्रेस को अलविदा कह चुके महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे रविवार को अपनी रणनीति की घोषणा करेंगे। सूत्रों के अनुसार राणे एक अक्तूबर को अपनी अलग पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा में शामिल होने की बजाय राणे एनडीए का हिस्सा बनेंगे और राज्य की फडणवीस सरकार में मंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

उसके बाद राणे दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। लेकिन, इस मुलाकात में राणे के भाजपा में शामिल होने के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राणे अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे, जो भाजपा के सहयोगी दल के रूप में कार्य करेगी। फिलहाल, राणे ने एक समर्थ पैनल गठित किया है और इस पैनल के जरिए कोकण के पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राणे  रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

समझा जा रहा है कि इस पत्रकार वार्ता में राणे नई पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आगामी 6 अक्तूबर को राणे फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें राजस्व अथवा पीडब्लूडी मंत्री बना सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें