फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: नहीं रहे दक्षिण भारत की राजनीति के भीष्म पितामह करुणानिधि, 94 साल की उम्र में निधन

Tue, 07 Aug 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

सफल राजनेता, फिल्म लेखक, गीतकार, साहित्यकार, कार्टूनिस्ट और पत्रकार एम करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। द्रविड़ मुनेत्र कणगम के 94 वर्षीय करुणानिधि ने कावेरी अस्पताल में शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले उनकी नाजुक हालत की खबर मिलने के बाद उनके हजारों समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए थे। 

विज्ञापन


अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वराज ने बताया, ‘डॉक्टरों की पूरी टीम अथक प्रयासों के बावजूद अपने प्रिय नेता को नहीं बचा सकी। उनके महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।’ उन्हें 28 जुलाई को ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके सैकड़ों समर्थक रोते बिलखते दिखे। 

इससे पहले मंगलवार दिन में उनके पुत्र एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री पलनीस्वामी से मुलाकात की थी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। इस बीच अस्पताल और करुणनिधि के गोपालपुरम स्थित निवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन



LIVE UPDATES: -

8:05 PM
वह एक महान नेता थे, जिन्होंने निराश लोगों के लिए काम किया। पूरे देश के लिए यह एक बड़ा नुकसान है: लोकसभा सभापति सुमित्रा महाजन

He was a great leader, who worked for the downtrodden. It is a big loss for the whole country: Sumitra Mahajan,Lok Sabha Speaker on #Karunanidhi pic.twitter.com/KiHxhMM6Sa

— ANI (@ANI) August 7, 2018



8:03 PM कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वरिष्ठ पार्टी के नेताओं गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासनिक के साथ कल चेन्नई जाएंगे।

8:02 PM  उन्होंने क्षेत्रीय दलों के लिए मार्ग दिखाया, उनके समर्थकों और प्यार करने वालों के लिए दुखद क्षण है। वह एक परिपक्व नेता थे। सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करें कि उनकी आत्मा को शांति दे: पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा

He had shown the path to regional parties, its a tragic moment for his workers and those who loved him. He was a mature leader and a statesman. Pray to almighty that his soul rests in peace: HD Deve Gowda,Former Prime Minister. #Karunanidhi pic.twitter.com/psi7WYDdc7

— ANI (@ANI) August 7, 2018



7:56 PM एम के स्टालिन ने द्रमुक कार्यकर्ताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की तथा कावेरी अस्पताल के डॉक्टर और का प्रबंधन धन्यवाद जाहिर किया। 

M K Stalin in a statement has appealed to DMK workers to maintain peace and discipline,thanks doctors and the management of Kauvery Hospital  #Karunanidhi pic.twitter.com/ubPzgJbGIJ

— ANI (@ANI) August 7, 2018


7:54: हम मुख्यमंत्री से मिले थे और अन्ना स्मारक के पास 'समाधि' के लिए एक अनुरोध प्रस्तुत किया था, उन्होंने तब हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया है: वरिष्ठ द्रमुक नेता दुराई मुरुगन



7:47: देश ने एक महान नेता खो दिया। पूरे द्रमुक परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण मित्र खो दिया है। यह एक ऐसा नुकसान है जो फिर से भरना मुश्किल है- रणदीप सुरजेवाला

Country has lost a great leader. Our condolences to the entire DMK family. Congress party has lost an important friend. A loss that will be difficult to recoup: Randeep Surjewala, Congress, on #Karunanidhi pic.twitter.com/EtqfplY6hQ

— ANI (@ANI) August 7, 2018



7:46: द्रमुक कार्यकर्ता कावेरी अस्पताल के बाहर करुणानिधि की याद में नारे लगा रहे हैं।

7:45: करुणानिधि के निधन के बारे में जानना दुखद है। द्रमुक प्रमुख राजनीति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान व्यक्ति थे: तमिलनाडु मुख्यमंत्री पलानिसवामी 

It is saddening to know about the demise of M #Karunanidhi . The DMK chief was someone who had contributed to the fields of politics,cinema and literature: Tamil Nadu Chief Minister Edappadi K. Palaniswami statement pic.twitter.com/k2rZ8RoLGQ

— ANI (@ANI) August 7, 2018



7:41 PM: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.सी. राव ने करुणानिधि  के निधन पर  शोक व्यक्त किया।

7: 38 PM: करुणानिधि का निधन तमिलनाडु और पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। बीजेपी और खुद की तरफ से, मैं करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं: केंद्रीय मंत्री राधाकृष्नन

His demise is a big loss for Tamil Nadu & the whole country. On behalf of BJP and myself, I pay tributes to Karunanidhi: Pon Radhakrishnan, Union Minister, on #Karunanidhi pic.twitter.com/2qNvyGHiVz

— ANI (@ANI) August 7, 2018




7:27 PM: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने करुणानिधि  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Chief Minister of Andhra Pradesh Nara Chandrababu Naidu expressed deep sorrow over passing away of DMK President and Former Chief Minister of Tamil Nadu M. Karunanidhi: Statement

— ANI (@ANI) August 7, 2018




7:25 PM: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह चेन्नई के लिए होंगे रवाना।

PM Narendra Modi to travel to Chennai tomorrow morning, to pay his last respects to M #Karunanidhi https://t.co/lOLhj50QYZ

— ANI (@ANI) August 7, 2018



7:11 PM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि के निधन पर जताया शोक।

श्री एम करुणानिधि के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। "कलैनार" के नाम से लोकप्रिय वह एक सुदृढ़ विरासत छोड़ कर जा रहे हैं जिसकी बराबरी सार्वजनिक जीवन में कम मिलती है। उनके परिवार के प्रति और लाखों चाहने वालों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ – राष्ट्रपति कोविन्द

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 7, 2018




7:07 PM: आज मेरे जीवन में एक काला दिन है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता क्योंकि मैंने अपना कलिंगनर (करुणानिधि) खो दिया। मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं: रजनीकांत

Today is a black day in my life, one which I can never forget as I lost my #Kalaignar. I pray for his soul: Rajinikanth on #Karunanidhi (file pic) pic.twitter.com/R8ociRQSsN

— ANI (@ANI) August 7, 2018




7:00 PM: करुणानिधि के निधन की खबर आने के तमिलनाडु में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

Karnataka State Road Transport Corporation services to Tamil Nadu have been stopped temporarily #Karunanidhi pic.twitter.com/wHM8f9Avqv

— ANI (@ANI) August 7, 2018




6:54 PM: करुणानिधि के गुजर जाने से गहरा दुख हुआ। वह भारत के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। हमने गहरे जड़ वाले बड़े नेता, शानदार विचारक, पूर्ण लेखक खो दिया : प्रधान मंत्री मोदी

Deeply saddened by passing away of Kalaignar Karunanidhi. He was one of the senior most leaders of India. We have lost a deep-rooted mass leader, prolific thinker, accomplished writer and a stalwart whose life was devoted to the welfare of the poor and the marginalised: PM Modi pic.twitter.com/4fw9KLhT16

— ANI (@ANI) August 7, 2018


6:44 PM: करुणानिधि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।



6:40: एमडीएमके नेता वाइको करुणानिधि का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे।


6:17 PM: करुणानिधि के स्वास्थ्य में आई गिरावट की बात सुनकर दुखी समर्थकों का रीएक्शन।



6:04 PM: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही चेन्नई पहुंचने वाली हैं।



5:58 PM: अस्पताल के बाहर डीएमके नेता करुणानिधि के समर्थक रोते हुए।



5:35 PM: करुणानिधि से मिलने उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचीं।

4:34 PM: कावेरी अस्पताल के आस-पास करुणानिधि के समर्थकों का तांता लगा। सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए समर्थकों को वहां से हटाया। 


4:46 PM: अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। 




बता दें कि कल भी कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुचारु रखना लगातार चुनौती बनी हुई है।

कावेरी अस्पताल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय करुणानिधि लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनका गहन उपचार चल रहा है और अगले 24 घंटों में इसका असर पता चलेगा। करुणानिधि को उम्र संबंधी बीमारी के कारण 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन

बता दें कि 94 वर्षीय एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीड़ित हैं। उनका घर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की देर रात अचानक रक्तचाप में गिरावट आ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार से ही करुणानिधि को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा है। इसकी वजह से उनके घर और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 



दक्षिण भारत की राजनीति में माथुवेल करुणानिधि का नाम बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय नाम है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के मुखिया और पांच बार के मुख्यमंत्री इस समय कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है और अगले 24 घंटे उनके लिए बहुत अहम बताए जा रहे हैं।

अपने नेता कि बिगड़ती हालत की वजह से राज्य के लोग काफी परेशान हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 94 साल के नेता यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के साथ ही उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें