फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UU Lalit: पूर्व CJI यूयू ललित विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे, विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में निमंत्रण किया स्वीकार

Sat, 19 Nov 2022 10:25 PM IST
निर्मल कांत अमर उलाजा ब्यूरो, कोलकाता

सार

जस्टिस ललित सीजेआई के अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी थे। जस्टिस ललित ने हाल ही में एक साक्षात्कार में सेवानिवृत्ति के बाद अध्यापन को लेकर अपनी बात कही थी।
विज्ञापन
CJI UU Lalit - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने नेशनल यूनिवर्सिटी आफ ज्यूरिडिकल साइंसेज (एनयूजेएस), कोलकाता में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यह स्वीकृति भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी सेवानिवृत्ति के कुछ दिनों बाद आई है। 

विज्ञापन


जस्टिस ललित सीजेआई के अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी थे। जस्टिस ललित ने हाल ही में एक साक्षात्कार में सेवानिवृत्ति के बाद अध्यापन को लेकर अपनी बात कही थी।

 जून 1983 में एडवोकेट के रूप में नामांकित जस्टिस ललित को 13 अगस्त 2014 को भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 27 अगस्त 2022 से आठ नवंबर 2022 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें