फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEC: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला का निधन, मस्तिष्क सर्जरी के लिए अस्पताल में थे भर्ती

Sat, 01 Feb 2025 10:50 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navin Chawla: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला के निधन की सूचना पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी दी गई है। इसके अलावा, चुनाव आयोग के एक पदाधिकारी ने भी चावला के निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला का शनिवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने दी है। इसके अलावा, चुनाव आयोग के एक पदाधिकारी ने भी चावला के निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी ने बताया कि,  वह चावला से करीब 10 दिन पहले मिले थे, उस समय चावला ने उन्हें बताया था कि उन्हें ब्रेन सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। आज सुबह अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि जब वे आखिरी बार मिले थे, तब वे खुश थे। 

एसवाई कुरैशी ने एक्स पर लिखा, भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त  नवीन चावला के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूर्व नौकरशाह चावला 2005 से 2009 के बीच चुनाव आयुक्त थे और फिर अप्रैल 2009 से जुलाई 2010 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने नवीन चावला पर कामकाज में कथित भेदभाव बरतने का आरोप लगाकर राष्ट्रपति से उन्हें चुनाव आयुक्त पद से हटाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद खासा विवाद देखने को मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें