फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी कुख्यात इनामी नक्सली था छत्तीसगढ़ का अर्जुन, अब पर्यावरण के लिए कर रहा है काम

Fri, 07 Jun 2019 04:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम और अर्जुन - फोटो : ANI
विज्ञापन

इसी साल मार्च में नक्सलियों का साथ छोड़ कर छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात इनामी नक्सली अर्जुन आजकल पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन अर्जुन ने सुकमा में एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना था। अर्जुन के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से खास कर आदिवासियों के बीच पर्यावरण और प्रकृति को लेकर जागरुकता फैलाने की कोशिश की गई।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के अदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों में नजर आए। इस दौरान जागरुकता के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। लोगों ने नृत्य-संगीत का भी जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन


बता दें कि अर्जुन अपने समय के कुख्यात नक्सलियों में से एक था। उसके उपर सरकार ने 8 लाख रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी। इसी साल मार्च में अर्जुन ने नक्सली हिंसा से मोह भंग हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर करते हुए उसने माना था कि नक्सलियों के साथ रहने का कोई फायदा नहीं है। अर्जुन ने कहा था कि नक्सली कोई विकास कार्य नहीं करने देना चाहते हैं। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें