फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के प्रत्यर्पण के लिए दबाव बनाए भारत, पाकिस्तान ने हमेशा झूठ बोलाः शांतनु सेन

Sun, 23 Aug 2020 09:47 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम - फोटो : File
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शनिवार को 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल था। पाकिस्तान ने 27 साल बाद आखिर मान लिया कि मोस्टवांटेड आतंकी व 1993 में मुंबई धमाकों का गुनहगार दाऊद इब्राहिम कराची में ही है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम के बारे में तमाम खुलासे किए। 

विज्ञापन


इस खबर के बाद शनिवार को भाजपा ने कहा था कि पाकिस्तान दाऊद को तुंरत भारत के हवाले करे। इस बीच सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक शांतनु सेन ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ने दाऊद और उसके गुर्गों को पनाह देने के मामले में हमेशा झूठ बोला है। बता दें कि दाऊद 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद भारत छोड़कर भाग गया था। 

सेन ने कहा कि पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन और मुस्तफा डोसा को पनाह दी थी। तीनों फरार आरोपियों ने मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट की योजना और फाइनेंस को फाइनल किया था। तीनों ने आईएसआई के साथ मिलकर 1993 में बम ब्लास्ट को अंजाम दिया था। सेन से यह भी कहा कि पाकिस्तान ने तीनों को वारदात के कई दिन पहले से ही पनाह दे रखी थी और यह अब भी जारी है। बता दें कि शांतनु सेन मुंबई मामले की जांच करने वाली सीबीआई एसटीएफ के इंचार्ज रहे हैं।

शाहनवाज हुसैन ने साधा था निशाना

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि भारत के कई बार सबूत देने के बाद भी वह अपने यहां दाऊद की मौजूदगी से इनकार करता रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय दबाव में उसे यह बात स्वीकार करनी पड़ी है। उन्होंने कहा, 'आज पाकिस्तान को मजबूरी में यह कबूल करना पड़ा कि दाऊद इब्राहिम जो मुंबई बम धमाकों का मुख्य अभियुक्त है, वह पाकिस्तान में छुपा बैठा है।' हुसैन ने कहा, 'भारत ने कई बार सबूत दिया कि दाऊद पाकिस्तान के कराची में रहता है... आईएसआई के साए में रहता है। लेकिन जब दबाव बना दुनिया का... पाकिस्तान कहीं आतंकवादी देश की सूची में ना आ जाए... उसने सभी की सूची दी है। पाकिस्तान को दाऊद इब्राहिम को तुरंत भारत के हवाले करना चाहिए और खुद पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाना चाहिए।'

1993 में मुंबई में हुए धमाके का मुख्य आरोपी था दाऊद

सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहिम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इब्राहीम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है।

शनिवार को जारी हुई थी लिस्ट

पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई थी। अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था 'वित्तीय कार्रवाई कार्य बल' (एफएटीएफ) की 'ग्रे लिस्ट' से बाहर आने की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। खबर के अनुसार इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें