फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: ओडिशा में 1.5 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में केनरा बैंक के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 06:01 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, केंद्रपारा

सार

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मनमोहन मोहंती ने कथित तौर पर धोखाधड़ी तब की जब वह केनरा बैंक की काकट शाखा में 2016 में प्रबंधक था।
विज्ञापन
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के पूर्व प्रबंधक को करीब 1.5 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मनमोहन मोहंती ने कथित तौर पर धोखाधड़ी तब की जब वह केनरा बैंक की काकट शाखा में 2016 में प्रबंधक था। केंद्रपाड़ा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ज्योतिरंजन सामंतरे ने कहा कि मोहंती ने जाली दस्तावेजों के आधार पर 14 खाताधारकों के नाम पर कर्ज लिए थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहंती को बैंक की ऑडिट टीम द्वारा यह जालसाजी का पता चलने के बाद 2018 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक स्थानीय कारोबारी सत्यजीत दास की उसके खाते से 13 लाख रुपये निकालने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

दास ने वाणिज्यिक कर्ज के लिए आवेदन दिया था और दस्तावेज तथा हस्ताक्षर वाले बैंक चेक मोहंती को दिए थे। कर्ज को मंजूरी नहीं दी गयी लेकिन उसके खाते से 13 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोहंती ने इसी तरीके से 13 अन्य कारोबारियों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


सामंतरे ने कहा कि मोहंती गिरफ्तारी से बच रहा था। एक खुफिया सूचना के आधार पर हमने शुक्रवार को भुवनेश्वर में शहीद नगर पुलिस थाना इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके भुवनेश्वर तथा पिपिली में लग्जरी अपार्टमेंट हैं। इसके अलावा उसने केंद्रपाड़ा शहर में अहम स्थानों पर प्लॉट खरीदे। मोहंती को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें