फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunja Satyavathi: तेलंगाना भाजपा नेता और पूर्व विधायक कुंजा सत्यवती का निधन, मौत की वजह साफ नहीं

Mon, 16 Oct 2023 12:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सत्यवती ने अपना राजनीतिक सफर सीपीएम से शुरू किया था। वह साल 2009 में सीपीएम उम्मीदवार सुन्नम राजैया के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई विकासात्मक कार्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
भाजपा नेता कुंजा सत्यवती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भद्राचलम की पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुंजा सत्यवती का आज निधन हो गया। हालांकि, निधन के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


वहीं, एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि  पूर्व विधायक को कल देर रात सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आज तड़के हैदराबाद में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बता दें, सत्यवती ने अपना राजनीतिक सफर सीपीएम से शुरू किया था। वह साल 2009 में सीपीएम उम्मीदवार सुन्नम राजैया के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई विकासात्मक कार्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला विधायक ने साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन सीपीएम उम्मीदवार सुन्नम राजैया से हार गई थीं। बाद में, वह भाजपा में शामिल हो गईं और 2018 का चुनाव लड़ीं, लेकिन तब भी वह असफल रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें