फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल: पंखे से लटका मिला पूर्व सीएम का शव

Tue, 09 Aug 2016 11:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुणाचल के पूर्व सीएम कलिखो पुल
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व  सीएम कलिखो पुल का शव उनके आवास पर मिला है। पिछले दिनों वह बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता निनॉन्ग एरिंग ने उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, कलिखो पुल का शव उनके आवास पर पंखे से झूलता मिलता। बताया जा रहा है  कि वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान थे। कलिखो पुल ने कांग्रेस ने बागी होकर बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी, जिसे कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। कलिखो को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद दोबारा कांग्रेस के नुबाम तुकी राज्य के मुख्यमंत्री बने।

कलिखो पुल छह महीने राज्य के सीएम रहे। सीएम पद छोड़ने के बाद से वह सीएम आवास में ही रह रहे थे। 47 साल के पुल को राजनीति में काफी सक्रिय माना जाता था।
विज्ञापन

  Former Arunachal Pradesh CM Kalikho Pul passes away in Itanagar, Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/3rmRuo2KA3 — ANI (@ANI_news) August 9, 2016
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने जताया अफसोस

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल
कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई ने कहा है, 'यह बेहद दुख की घड़ी है। एक युवा नेता को न केवल पूर्व ने बल्कि देश ने खो दिया है। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है। बिल्कुल, यह एक बड़ा राजनीतिक नुकसान है।' कांग्रेस की नेता अंबिका सोनी ने अफसोस जताते हुए कहा है कि पता नहीं क्या कारण रहा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें