फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने प्रियंका- सिंधिया को दिया मिशन, कहा- 'यूपी में बनाओ कांग्रेस की सरकार'

Fri, 25 Jan 2019 08:29 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Priyanka Gandhi- Rahul Gandhi- Jyotiradtya Scindia
विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वांचल और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को कहा कि उन्होंने दोनों नेताओं को अगले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने मिशन दिया है। अमेठी में एक जनसभा के दौरान राहुल ने कहा कि मैंने प्रियंका और सिंधिया को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है और अगले चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का टारगेट दिया है। अब तीन सैनिक है जो आपके लिए देश में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा की समाप्ति से पहले राहुल एक स्कूल और भगवान शिव के मंदिर गए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पदभार ग्रहण करके प्रियंका यहां आएंगी। राहुल ने कहा कि मैंने प्रियंका से कहा है कि वह कार्यभार लेने के बाद आपसे आकर मिले। 

सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह जी, मायावती जी और अखिलेश जी का सम्मान करता हूं। मगर राज्य में हमें अपनी जगह बनानी है। हम लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ेंगे और विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि कांग्रेस लोकसभा में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस को कम नहीं आंकने की बात कहते हुए कहा था कि चुनाव के परिणाम सबको चौंका सकते हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर राहुल ने फूड पार्क और पेपर मिल संबंधित दूसरे विकास कार्यों को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अमेठी और रायबरेली में सभी विकास कार्य फिर से चालू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी को फूड पार्क वापस मिलेगा, आपको वह सब वापस मिलेगा जो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने आपको नहीं दिया। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों के कल्याण के काम शुरू कर दिए हैं।

एक अन्य जनसभा में उन्होंने जीएसटी, नोटबंदी, राफेल और सीबीआई के मुद्दे पर केंद्र को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम यहां भाजपा को हराने के लिए हैं। मैं प्रधानमंत्री की तरह भाजपा मुक्त भारत का नारा नहीं दूंगा क्योंकि हम नफरत की बात नहीं करते। हम सम्मान से बात करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें