फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के बाद बोलीं भाजपा नेता, 'बुलेट को भूल वर्तमान ट्रेनों पर ध्यान दीजिए प्रधानमंत्री जी'

Thu, 27 Dec 2018 10:46 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kanta Chawla
विज्ञापन

'बुलेट ट्रेन की बात भूल जाइए और वर्तमान में चल रही ट्रेनों पर ध्यान दीजिए' - यह अमृतसर की भाजपा नेता कांता चावला का कहना है। कांता ने यह बातें वीडियो में कही जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। कांता चावला पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे विभाग संभाल चुकी है। 

विज्ञापन


दरअसल कांता ने यह वीडियो  सरयू-यमुना ट्रेन में यात्रा के दौरान बनाया है। वीडियो में  वह आम नागरिकों को होने वाली समस्याओं के बारे में बात करती दिख रही है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन को भूल जाइए और वर्तमान में चल रही ट्रेनों पर ध्यान दीजिए। यह ट्रेन फ्लाइंग मेल कही जाती थी, मुझे नहीं याद की कभी यह अपने गंतव्य पर उड़ते हुए पहुंची हो। 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया, हम अब भी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचे। ट्रेन नौ घंटे लेट चल रही है। वह एसी तृतीय श्रेणी में यात्रा कर रही थी।




भाजपा नेता ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री और सरकार से अपील करती हूं कि आम नागरिकों पर थोड़ी दया कीजिये। ट्रेनों की हालत बहुत बुरी है। दरवाजे टूटे हुए हैं, शौचालय का नल टूटा हुआ है, शौचालय की सीट की हालत खराब है। इस ट्रेन का रुट बदल दिया गया मगर यात्रियों को सूचना तक नहीं दी गई। ट्रेन में खाने का इंतजाम भी नहीं है और हम दस घंटे से भूखे हैं। 
विज्ञापन


भगवान के लिए बुलेट ट्रेन भूल जाइए, ट्रेनों को 120 किमी या 200 किमी पर चलाने की बात भूल जाइए पहले वर्तमान ट्रेनों में इन समस्याओं का निदान करिए। आगे उन्होंने रेलवे स्टेशन की दुर्दशा सुनाते हुए कहा कि स्टेशन पर वेटिंग रूम नहीं है और कड़ाके की ठंड में लोग अपनी ट्रेनों का इंतजार प्लेटफॉर्म पर रहकर करने को मजबूर है। रेलवे की हेल्पलाइन की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रचार तो हुआ मगर मदद नहीं मिलती।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें