फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: हथियारों से लैस लकड़ी माफिया ने एक वनकर्मी को मार डाला, तीन घायल, हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान तेज

Tue, 30 May 2023 06:40 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालपाड़ा

सार

आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे और साल के पेड़ों से भरा ट्रैक्टर बरामद किया था। इसके बाद लकड़ी माफिया ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के ग्वालपाड़ा जिले में लकड़ी माफिया ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक वनकर्मी की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात जिले के कृष्णाई रेंज वन कार्यालय के तहत कृष्णा शालपारा दारापारा में वन कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। 

विज्ञापन


प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे और साल के पेड़ों से भरा ट्रैक्टर बरामद किया था। अधिकारी ने कहा कि जब वनकर्मी ट्रैक्टर को वन विभाग के कार्यालय में लाने लगे तो इसी दौरान लकड़ी माफिया और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मियों और वन विभाग के वाहनों पर हमला कर दिया। 

इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को ग्वालपाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनमें से दो को गुवाहाटी रेफर कर दिया गया है। वरिष्ठ वन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें