फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: UN में योग, बाइडन संग डिनर और CEOs से बातचीत, जानें पीएम माेदी के अमेरिका-मिस्र दौरे का शेड्यूल

Mon, 19 Jun 2023 01:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का पूरा शेड्यूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से अमेरिका दौरा पर जाने वाले हैं। उनकी ये यात्रा दोनों देशों के लिए ही काफी अहम मानी जा रही है। जैसा की खुद अमेरिका के राष्ट्रपति कह चुके हैं कि पीएम मोदी से हर कोई मिलना चाहता है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि पीएम काफी व्यस्त रहने वाले हैं। उन्हें सांस लेने की भी फुरसत नहीं होगी। वह कम से कम एक दर्जन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे।

उनके व्यस्त शेड्यूल की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण जो मुद्दा रखा जाएगा, वह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग होगा। क्वात्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। बाद में, 24-25 जून को प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की यात्रा पर रहेंगे।

आइये एक नजर अमेरिका में होने वाले कार्यक्रमों पर डालते हैं, जिनका हिस्सा पीएम मोदी बनेंगे।

21 जून 

. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की शुरुआत 21 जून सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से होगी। ये कार्यक्रम भारत के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे दुनिया को भारतीय परंपराओं को लेकर एक संदेश जाएगा। 

. इसी दिन, न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री कुछ बड़े नेताओं और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

. बाद में वाशिंगटन के लिए प्रस्थान करेंगे। पीएम मोदी 21 जून को ही वाशिंगटन में 'स्केलिंग फॉर फ्यूचर' पर आधारित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

. इतना ही नहीं, 21 जून को ही अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक निजी मुलाकात होने की संभावना है।

22 जून

. व्हाइट हाउस में 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधित्व स्तर की द्विपक्षीय बैठक होंगी। द्विपक्षीय बैठकों के दौरान रक्षा और तकनीक और कुछ प्रमुख समझौतों पर बातचीत की उम्मीद है। 

. इसी दिन प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी और संसद के बहुमत नेता चक शूमर सहित कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे। 

. बाइडेन और प्रथम महिला इसी शाम मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। 

23 जून

. प्रधानमंत्री मोदी 23 जून को कुछ कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे। 

. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कैनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम में प्रमुख पेशेवर लोगों से मुलाकात करेंगे। 

. कैनेडी सेंटर के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री कम्युनिटी लीडर्स से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


24-25 जून

. प्रधानमंत्री मोदी 24-25 जून को मिस्र की यात्रा पर रहेंगे। ये पीएम की पहली मिस्र यात्रा होगी। यह 1997 के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें