फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uri Attack: विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त बासित को तलब किया

Wed, 21 Sep 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को उड़ी  मामले पर तलब किया है।  इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बुधवार को ट्वीट करके दी। स्वरूप ने ट्वीट किया "उड़ी अटैक के मामले में विदेश सचिव जयशंकर ने पाकिस्तानी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया है।"
विज्ञापन

  We demand that Pakistan lives up to its public commitment to refrain from supporting & sponsoring terrorism against India #UriAttack pic.twitter.com/fytV5fcgl2 — Vikas Swarup (@MEAIndia) September 21, 2016
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने  बताया कि आज विदेश सचिव जयशंकर ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को फोन करके कहा कि पाकिस्तान ने साल 2004 में वादा किया था कि वह अपनी जमीन का उपयोग भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में नहीं होने देगा। अपने इस वादे से पाकिस्तान लगातार मुकरता रहा है। 
विज्ञापन

हालिया उड़ी आतंकी हमले से यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद को पनाह देने वाली आधारभूत संरचना सक्रिय है। हमारी मांग है कि पाकिस्तान अपने वादे पर कायम रहे और आतंकवाद को शरणदेने और उसकी आर्थिक मदद करने से बाज आए।  
  WATCH: MEA Spokesperson Vikas Swarup speaks on Pakistan Envoy Abdul Basit summoned by Foreign Secy S Jaishankar pic.twitter.com/LmPkuX6Xwe — ANI (@ANI_news) September 21, 2016
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब करके इस्लामाबाद में मौजूद अपने उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले के कराची में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को बिना किसी कारण बताए रद्द कर दिया था। इस पर विदेश मंत्रालय ने अपना विरोध दर्ज कराया था। जानकारों का मानना था कि इससे पहले एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दे पर बंबावले ने कहा था कि पाकिस्तान अपने अंदरूनी मसले समझाए और कश्मीर मामले में दखल न दे। 

भारत के कड़े रुख से बेचैन हुआ पाक

d - फोटो : getty images
उड़ी हमले के बाद भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान बेचैन है। अमेरिका गए पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने वहीं से पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहील शरीफ से बात की है।भारतीय मीडिया रिपोर्ट को देखते हुए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारतीय सेना लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर ऑपरेशन चलाना चाहती है।
इसके बाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने उत्तरी इलाकों में उड़ाने बंद कर दी थीं। उधर पाक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आज नवाज शरीफ यूनाइटेड असेंबली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि शरीफ यूण्न असेंबली में कश्मीर का मसला उठा सकते हैं।
विज्ञापन

एलओसी पर तैनात पाक रेंजर्स की छुट्टियां रद्द

जनरल राहिल शरीफ - फोटो : reuters
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने पाक आर्मी चीफ से वार्ता कर एलओसी पर तैनात पाक रेंजर्स की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुता‌बिक भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि लाहौर स्थित पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय ने कश्मीर में उड़ी हमले के बाद पाक रेंजर्स की छुट्टियों पर रोक लगाई है।

पाक रेंजर्स भारतीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर और पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात हैं। भारतीय सेना के खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि छुट्टियों पर रोक लगाने के अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक रेंजर्स की संख्‍या भी बढ़ा दी गई है। यही नहीं सीमा पर पाक ने अपने खाली पोस्ट पर भी तत्काल तैनाती कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें