फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा को लेकर भारत सख्त, ब्रिटिश उच्चायुक्त को किया तलब

Tue, 09 Mar 2021 06:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन की संसद में भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चर्चा होने के बाद विदेश सचिव ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया और इस गैरजिम्मेदाराना कदम का विरोध किया। विदेश सचिव ने विरोध जताते हुए कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है इसमें किसी अन्य देश को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटेन की संसद में सोमवार को भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई थी। ये चर्चा एक ऑनलाइन पेटिशन पर लाखों लोगों द्वारा मिले समर्थन के बाद हुई है। इस पेटिशन के माध्यम से ब्रिटिश सरकार से अपील की गई थी कि वो भारत सरकार पर आंदोलनरत किसानों की सुरक्षा और प्रेस फ्रीडम को सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाए। इस मुहिम की शुरुआत नवंबर महीने में हुई थी। जिस पर 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें