भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर मंगलवार से चार दिनों की अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान वह एच1बी1 वीजा और अमेरिका में प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिकी प्रशासन से बातचीत करेंगे। साथ ही, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय आईटी प्रोफेशनल के योगदान पर भी चर्चा हो सकती है।
Foreign Secretary S.Jaishankar will embark on a visit to US on 28 February (file pic) pic.twitter.com/wHlV2eOWlM
— ANI (@ANI_news) February 26, 2017
बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालते ही अमेरिका में भारतीयों पर हमले बढ़ गए हैं जिसके बाद अमेरिका में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा चिंता का विषय बनती जा रही है।
हाल ही में अमेरिका में एक सिरफिरे व्यक्ति ने भरी भीड़ के बीच ओपन फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी थी और दो अन्य को भी घायल कर दिया था। जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि विदेश सचिव की इस यात्रा से भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी सीधे बातचीत होगी।