श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दौरान होटलों और चर्चों को निशाना बनाकर किए गए भयावह बम धमाकों में मारे गए लोगों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार रात को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञप्ति में विजयन ने कहा, ‘एनओआरकेए के अधिकारी उच्चायुक्त कार्यालय और रिश्तेदारों से संपर्क में हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है कि ईस्टर के दिन हुआ हमला सांप्रदायिक हिंसा को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह देशों को सांप्रदायिक हिंसा के कब्जे से बचाने का समय है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपनों को खोया है।’ रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो की शांगरी-लॉ होटल में रसिना ठहरी हुई थी और वहां विस्फोट में उनकी मौत हो गयी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए बम धमाकों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की और गहरी संवेदना जताई। पीएम ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है। भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ खड़ा है। हम श्रीलंका की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।