फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति का नया संतुलन उभरने के लिए तैयार है : जयशंकर

Thu, 12 Nov 2020 12:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पहले से ही तनाव से गुजर रहे विश्व के लिए कोरोना वायरस महामारी एक जटिल कारक साबित हुई है और वर्तमान परिस्थितियों के चलते शक्ति का एक नया संतुलन उभरने को तैयार है।

विज्ञापन


जयशंकर ने एक सम्मेलन में इस बात का भी जिक्र किया कि महामारी के कारण उभरे हालात के मद्देनजर कई देशों ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की परिभाषा को विस्तारित किया है और वे लचीली आपूर्ति श्रृंखला पर अधिक जोर दे रहे हैं।


किसी का नाम लिए बिना विदेश मंत्री ने कहा कि हाल की घटनाओं से पता चलता है कि समान मानसिकता बहुपक्षवाद को निराश करेगी। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि हम शक्ति एवं हितों के नए संतुलन की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें