ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ भारत की तीन दिनों की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ तेहरान से तेल आयात सहित कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। जरीफ बुधवार को सुषमा के साथ वार्ता करेंगे और रायसीना डॉयलॉग को भी संबोधित करेंगे।
मंगलवार को वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक जरीफ के अलावा जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी भारत की यात्रा पर हैं। मंगोलिया के विदेश मंत्री भी भारत की यात्रा करेंगे और वह मंगलवार को सुषमा से मिलेंगे।