फोर्ब्स ने गुरुवार को 2018 की दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि इसमें मशहूर वॉलेट पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (39) को सबसे युवा भारतीय अरबपति के तौर पर शामिल किया गया है। शर्मा लिस्ट में 1,394 वें पायदान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.7 अरब डॉलर है।
बता दें कि नोटबंदी के ऐलान के बाद पेटीएम को जबरदस्त फायदा पहुंचा। फोर्ब्स ने भी कहा है कि नोटबंदी का पेटीएम को जबरदस्त फायदा पहुंचा है।
इस साल दुनिया भर के कुल 2043 अरबपतियों को इस सूची में शामिल किया गया है जिनकी कुल संपत्ति 9.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। भारत के 121 अरबपतियों की कुल संपत्ति 440.1 अरब डॉलर है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 114.6 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।