फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने-बढ़ाने के लिए फिल्मी हीरो-हीरोइनों की कॉपी करने से पहले यह जान लें

Sun, 06 Jan 2019 02:26 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े क्या कहते हैं, यह भी जान लें
  • 3 करोड़ युवा भारत में मोटापे की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
  • 87% लोगों के बेिरयाट्रिक सर्जरी के बाद स्वाद का सेंस बिगड़ चुका है। 
  • 17 हजार करोड़ का हो जाएगा, वेट लॉस मार्केट आने वाले कुछ वर्षों में।
विज्ञापन
gym
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी हीरो-हीरोइनों से लेकर राजनेताओं और आम लोगों तक में चुस्त-दुरुस्त दिखने की चाहत रहती है। जिनका वजन अधिक है वह वजन कम करने को लेकर चिंतित हैं, तो दूसरी ओर, जिनका वजन काफी कम है, वह वजन बढ़ाकर सिक्स पैक एब बनाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


हालिया रिलीज फिल्म सिंबा की ही चर्चा करें, तो इसके लिए अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना वजन काफी हद तक बढ़ाकर महज एक सप्ताह में ही उतना वजन कम भी किया। आम लोग खासकर युवा फिल्मी हीरो से काफी प्रभावित होते हैं। वजन बढ़ाना और कम करना कभी-कभी खतरनाक भी हो जाता है। आइये जानें इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वर्तमान में भारतीय वेलनेस इंडस्ट्री का बाजार ही करीब 2,75,000 करोड़ रुपए का है। इसमें जिम से लेकर, सप्लीमेंट फूड, सर्जरी और ब्यूटी तक शामिल हैं। हेल्थ के लिए युवाओं के समर्पण को देखते हुए ही देश-विदेश की कंपनियों ने व्यापार व बाजार का विस्तार किया। 
विज्ञापन


हर बार ऐसा नहीं होता कि वजन बढ़ाने-घटाने के इस खेल में सही परिणाम हाथ लगे। बहुत से मामले ऐसे भी सामने आए हैं जो गंभीर बीमारियों का कारण बने। 

मुंबई के स्टंटमैन और फिटनेस ट्रेनर मंसूर अली खान के अनुसार बढ़ाना-घटाना मेहनत और जोखिम भरा काम है। इसके लिए नियमित व्यायाम, अच्छी डाइट, न्यूट्रिशन भी जरूरी है। क्वालिफाइड ट्रेनर का होना आवश्यक है। न्यूट्रिशियन बताते हैं कि अगर आप जिम में जाएं तो सुनिश्चित करें कि डाइटीशियन, फिजियो और ट्रेनर प्रशिक्षित हों, वरना कोशिश जानलेवा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें