फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज की घोषणा, SC/ST छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

Thu, 14 Apr 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि SC/ST छात्रों की पहली से पीएचडी तक की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। डॉ अंबेडकर की जन्मस्‍थली महू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री‌ शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के 10 सालों के कामकाज के लेखा-जोखे पर एक आधारित एक किताब '10 साल बेमिसाल' का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं थे, वो एक संकल्प का नाम थे। उन्होंने समाजिक अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। 

मोदी ने कहा कि उनकी लड़ाई समानता और सम्‍मान के ‌लिए थी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 'ग्राम उदय से भारत उदय' तक आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की नींव मजबूत करनी होगी, तभी देश में विकास की इमारत खड़ी होगी। 

शिवराज के काम की पीएम ने की तारीफ

मोदी अंबेडकर की जन्मस्‍थली से कांग्रेस पर भी निशाना साधा - फोटो : ANI

मोदी ने कहा कि इस साल का बजट गांवों और किसानों को समर्पित किया गया है। अपनी सरकार की उपल‌ब्ध‌ियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस गांव में बिजली अब आयी है, वहां खुशी में नाच गाने चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतिकरण का कार्य पारद‌र्शिता से किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि गर्व एप के जरिए इस काम की प्रगति की जानकारी ली जा सकती है। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी देश के 18000 गांवों में बिजली नहीं आ सकी है, ये बहुत ही दुख का विषय है। उन्होंने शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा," शिवराज चौहान ने 2022 तक किसानों की आया दोगुना करने का रोडमैप सामने रखा है, जो तारीफ के काबिल है।" 

कांग्रेस का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि छह दशकों तक गरीब-गरीब कहने वालों ने गरीबों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि शरदा चिट फंड जैसे घोटाले में गरीबों को लूट लिया जाता है, क्योंकि हमारे बैंको के दरवाजे गरीबों के लिए खुले नहीं है। गरीबों के लिए ही हमारी सरकार ने जनधन योजना लांच की है।
विज्ञापन

मोदी ने किया अंबेडकर मेमोरियल का दौरा

मोदी ने कहा कि देश के कई नागरिकों ने अपनी इच्छा से गैस की सब्सिडी छोड़ी है, जिससे गरीबों को फायदा हुआ है। 

बाबा साहब के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसकी मां बचपन में बर्तन साफ करती हो, वो बेटा अगर प्रधानमंत्री बन पाया तो उसका श्रेय बाबा साहब को जाता है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वालों ने समाज को टुकड़ो में बांटने के अलावा कुछ नहीं किया।

मोदी ने कहा कि बाबा साहब ने इतने अपमानों को झेलने के बाद भी जब संविधान बनाया तो किसी के प्रति बदले की भाव नहीं था। इससे बड़ी महानता क्या हो सकती है? डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जन्मस्‍थली मोह में मोदी ने अंबेडकर मेमोरियल का भी दौरा किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें