फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह का ऐलान- बिहार के गवर्नर रामनाथ कोविंद होंगे NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Mon, 19 Jun 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव पर बीजेपी और सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। बीजेपी के हेडक्वाटर में राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर हुई संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में भी उम्मीदवार के चयन पर आम सहमति के पक्ष में दिखी। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी। शाह ने कहा कि बिहार के गवर्नर रामनाथ कोविद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर इस समिति के सदस्यों ने अपने सहयोगियों और विपक्षी पार्टियों के मिलकर उनकी राय ली थी।
  BJP Parliamentary Board meeting begins at party headquarter in #Delhi pic.twitter.com/ywCbNU34BU — ANI (@ANI_news) June 19, 2017
इससे पहले बीजेपी ने दिल्ली में अपने सांसदों और विधायकों को नॉमिनेशन पेपर पर साइन करने के लिए बुलाया। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ये प्रक्रिया आज यानि सोमवार को शुरू होगी।

दरअसल, संसदीय बोर्ड के सदस्य राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू और अरुण जेटली राष्ट्रपति उम्मीदवार के चुने जाने के लिए आम सहमति के पक्ष में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि  बीजेपी की ये समिति फिर विपक्ष के नेताओं से बातचीत करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से रविवार को मुलाकात की। इस बैठक के बाद ठाकरे ने कहा कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवार का ऐलान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें