नोटबंदी पर संसद के दोनों सदनों में लगातार हो रहे हंगामे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सांसदों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की है। शीतकालीन सत्र में संसद की कार्यवाही एक दिन भी नहीं चल सकने पर निराशा जताते हुए राष्ट्रपति ने सांसदों से कहा कि भगवान के लिए अपना काम करें।
संसद की कार्यवाही में लगातार अवरोध किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि वह जनहित से जुड़े मामले पर बहस और चर्चा संसद में करें।
गौरतलब है कि बुधवार को लोकसभा में लगातार गतिरोध पर बिफड़े भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी सरकार, विपक्ष और स्पीकर पर सवाल खड़ा कर दिया था। 16 नवंबर से शुरु हुआ शीतकालीन सत्र नोटबंदी पर सरकार और विपक्ष के अड़ियल रुख के चलते पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है।