फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam Boat Accident: वियतनाम से 16 भारतीय पर्यटक लौट रहे भारत, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी से जंग

Sun, 12 Jul 2026 02:45 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए स्पीडबोट हादसे में बचाए गए 16 भारतीय पर्यटक इलाज के बाद स्वदेश लौट रहे हैं, जबकि एक घायल का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई थी। वियतनाम सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और भारतीय दूतावास लगातार प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटा है।

 
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में बचाए गए 16 भारतीय पर्यटक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। वहीं हादसे में जीवित बचे एक भारतीय पर्यटक का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


हादसा कब और कैसे हुआ?
भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास होन मे रुट नगोआई क्षेत्र के निकट एक स्पीडबोट पलट गई थी। इस स्पीडबोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और चार स्थानीय चालक दल के सदस्य शामिल थे।

कितने लोगों को बचाया गया?
हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें 17 भारतीय पर्यटक और चारों स्थानीय चालक दल के सदस्य शामिल थे। बचाए गए पर्यटकों में दो की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने क्या जानकारी दी?
हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि हादसे में बचाए गए 15 पर्यटकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे भारत लौट रहे हैं। गंभीर रूप से घायल दो मरीजों में से एक को भी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह भारत के लिए रवाना हो गया है। जबकि दूसरा घायल अब भी फु क्वोक के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।

दूतावास की टीम क्या कर रही है?
भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें फु क्वोक में मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

फु क्वोक द्वीप क्यों है खास?
फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों, खूबसूरत कोरल रीफ और आइलैंड हॉपिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बताया जा रहा है कि सभी भारतीय पर्यटक द्वीप भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान कहां की है?
भारतीय दूतावास की ओर से साझा की गई सूची के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के रहने वाले थे। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी 15 शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल हादसे की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Vietnam: 'मैंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अंदर फंस गया', वियतनाम हादसे के जिंदा बचे शख्स की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन


वियतनाम सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें