फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL VIDEO: यहां सजी एक महफिल, ...और जमकर बरसे नोट

Sun, 19 Feb 2017 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुजरात लोक गायक
विज्ञापन
ग्रामीण भारत में संगीतकारों की महफिल में पैसा लुटाना नई बात नहीं है। भारत में सबसे बड़ी नकदी बदली (नोटबंदी) का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ा है। गुजरात के कई इलाकों में अब भी महफिलों में जमकर पैसे लुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गुजरात के वलसाड़ जिले के वापी में प्रसिद्ध लोक गायक कीर्तिदान गढवी और उनकी मंडली का प्रोग्राम था। इस दौरान उनपर जमकर नोटों की बारिश हुई। इसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 


वापी के स्वामीनारायण कॉम्प्लेक्स में लोक दायरो (लोक गायन) के दौरान लाखों रुपए के नोट लुटाए गए। हालांकि, कितने रुपए लुटाए गए इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, फिर भी कहा जा रहा है कि लाखों रुपए का कलेक्शन हुआ है।  
विज्ञापन



इस मौद्रिक विवाद पर लोक गायक गढवी का कहना है कि यह एक बहुत पुरानी परंपरा है। इन पैसों का उपयोग हमेशा से सामाजिक कार्यों के लिए किया जाता है।

यहां देखें  वीडियो
https://youtu.be/RsbyPYcI2Ts
Trending Videos
विज्ञापन

चार करोड़ रुपए की हो चुकी है बारिश

लोक गायक (फाइल)
बताते चलें कि गढवी पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। बनसकंठा जिले के पालनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर दो हजार रुपए के नोट लुटाए गए थे। यह इवेंट मुख्तेश्वर महादेव मंदिर द्वारा आयोजित किया गया था। 


वहीं, साल 2015 में गुजरात के जामनगर में गौर रक्षकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उनके ऊपर चार करोड़ रुपए लुटाए गए थे। इस कार्यक्रम की भी काफी चर्चा हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें