फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 6 ट्रेनें व कई उड़ानें रद्द

Tue, 03 Jan 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
ना तो कोहरा छंटने का नाम ले रहा है और ना ही मुसाफिरों की राह आसान हो रही है। कोहरे के कारण पिछले कई दिनों से रेलवे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रेनें घंटों लेट हो रहीं हैं तो इसके कारण ट्रेनों के निरस्त होने व परिवर्तित समय से चलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले कई दिनों से परेशान यात्रियों के लिए अभी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कोहरे के कारण 7 इंटरनेशनल और 6 डोमेस्टिक फ्लाइट्स देरी से हैं। वहीं कोहरे के कारण दो डोमेस्टिक फ्लाइट रद्द की गई हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भी ज्यादातर उड़ानें देरी से हैं। ट्रोंनों की बात करें तो 55 ट्रेनें देरी से हैं। 22 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है तो वहीं 6 ट्रेंनें रद्द की गई हैं। बुधवार को भी दो ट्रेन निरस्त रहेंगी। दिल्ली एनसीआर में भी घना कोहरा छाया हुआ है। 

मंगलवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें
-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस।
-नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस।
-अमृतसर-हावड़ा मेल एक्सप्रेस।
-जोधपुर-वाराणसी मरूधर एक्सप्रेस।
-दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस।
-वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस।
Delhi: Fog cover engulfs the national capital (Visuals from RK Puram and Munirka) #DelhiFog pic.twitter.com/AElUviVm6D— ANI (@ANI_news) January 3, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें

बुधवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें 
-वाराणसी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस।
-नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस।

आपको बता दें कि सोमवार को भी डेढ़ सौ से अधिक ट्रेन कोहरे के कारण प्रभावित रहीं। 80 ट्रेनों की रफ्तार तो काफी सुस्त रही। पूर्वा, भुवनेश्वर राजधानी, विक्रमशिला, कैफियात ट्रेन तो निरस्त कर दी गईं। ट्रेनों के लेट दिल्ली पहुंचने के कारण 49 ट्रेन अपने नियत समय से रवाना नहीं हो पाईं थी।

इनके समय में परिवर्तन करके रवाना किया गया। इसके कारण रेलवे यात्रियों की परेशानी में कोई कमी नहीं आई। सोमवार को परिवर्तित समय से ट्रेनों के चलने के कारण भी यात्री स्टेशनों पर परेशान दिखे। कालका शताब्दी जहां सुबह 7:40 बजे की जगह शाम 6:15 बजे रवाना हुई तो नई दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस सोमवार शाम 5:05 की जगह मंगलवार सुबह 8 बजे के लिए पुर्न निर्धारित की गई है।

इसी तरह राज-रानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब, ताज, महाबोधी, श्रमजीवी, श्रीधाम, महानंदा, महाकौशल, गोवा, तेलंगाना, सप्तक्रांति, पूर्वा, स्वतंत्रता सेनानी समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली के स्टेशनों से रवाना हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें