घने कोहरे के आगे रेलवे ने हथियार डाल दिया है। ना तो पटाखे (डेटोनेटर) काम आ रहे है और ना ही फॉग सेफ डिवाइस। कोहरे के वजह से लगातार ट्रेनों के लेट व निरस्त होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में रेलवे ने 64 ट्रेनों को एक महीने के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है।
इस अवधि में ये ट्रेनें 2771 फेरे लगातीं जो अब नहीं लगाएंगी। इसके साथ ही 28 ट्रेनों के फेरों में कमी कर दी गई है। ये ट्रेनें सप्ताह में एक दिन नहीं चलेगी। रेल यात्रियों की परेशानी फिलहाल कम नहीं होने वाली है। पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री परेशान हो ही रहे थे अब 64 ट्रेनों के निरस्त होने से भी यात्रियों को अपनी यात्रा में परिवर्तन करना पड़ेगा। जिन लोगों ने टिकट बुक करा लिए है उनका टिकट निरस्त हो जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने इस बाबत सभी रेलवे जोन को आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक परिचालन बंद रखा जाए। दरअसल रेलवे का तर्क है कि इससे जो नियमित ट्रेनें है उन्हें रेलवे ट्रैक पर सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा। बता दें कि हर साल रेलवे की ओर से कोहरे को ध्यान में रख सैकड़ों ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय काफी पहले ले लिया जाता है, लेकिन पिछले साल कोहरा नहीं पड़ने के कारण 6690 निरस्त फेरों को फिर से बहाल करना पड़ा था।
17 दिसंबर से 15 जनवरी तक आने-जाने वाली निरस्त ट्रेनें
कई ट्रेनें लेट
- फोटो : अमर उजाला
. हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस (12053/54)
. वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12237/38)
. सीतामढ़ी-आनंद विहार (14005/06)
. फैजाबाद-दिल्ली (14205/06)
. आगरा कैंट-नई दिल्ली (14211/12)
. वाराणसी-गोंडा (14213/14)
. प्रयाग-चंडीगढ़ (14217/18)
. चंडीगढ़-अमृतसर (12241/42)
. वाराणसी-देहरादून (14265/66)
. नई दिल्ली-रोहतक (14323/24)
. बठिंडा-जम्मूतवी (14501/02)
. अमृतसर-नांगलधाम (14505/06)
. हरिद्वार-जम्मूतवी (14605/06)
. देहरादून-अमृतसर (14631/32)
. नई दिल्ली-जालंधर सिटी (14681/82)
. सहरसा-बरौनी (15275/76)
. सियालदह-दिल्ली (13119/20)
. श्रीनगर-जम्मूतवी (14713/14)
. जयपुर-आगरा फोर्ट (12035/36)
. जयपुर-चंडीगढ़ (19717/18)
. उज्जैन-देहरादून (14309/10)
. हटिया-आनंद विहार (12873/74)
. गुवाहाटी-आनंद विहार (12505/06)
. डिब्रूगढ़-लालगढ़ (15909/10)
. छपरा-मथुरा (15107/08)
.मुज्फफरपुर-मंडुआडीह (12537/38)
. गोरखपुर-आनंद विहार (15057/58)
. लखनऊ जं.-आनंद विहार (12583/84)
. मऊ-आनंद विहार (15025/26)
. छपरा-गोरखपुर (15105/06)
. छपरा-वाराणसी सिटी (15111/12)
. मंडुआडीह-जबलपुर (15117/18)
सप्ताह में एक दिन निरस्त रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
. हावड़ा-पटना-(12023)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
. पटना-हावड़ा-(12024)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
. राजेंद्रनगर-नई दिल्ली-(12309)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
. नई दिल्ली-राजेंद्र नगर-(12310)-बुधवार को निरस्त रहेगी।
. पटना-रांची-(12365)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
.रांची-पटना-(12366)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-(12393)-बुधवार को निरस्त रहेगी।
.नई दिल्ली-राजेंद्र नगर-(12394)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
गया-नई दिल्ली-(12397)-सोमवार को निरस्त रहेगी।
.नई दिल्ली-गया-(12398)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
जयनगर-नई दिल्ली (12361)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
.नई दिल्ली-जयनगर (12362)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
बरौनी-लखनऊ (15203)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
.लखनऊ-बरौनी (15204)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
सहरसा-अमृतसर (15209)-रविवार को निरस्त रहेगी।
. अमृतसर-सहरसा (15210)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
दरभंगा-अमृतसर (15211)-बुधवार को निरस्त रहेगी।
.अमृतसर-दरभंगा (15212)-सोमवार को निरस्त रहेगी।
वाराणसी-सिंगरौली (13345)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
. चोपन-शक्तिनगर (23347)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
. सिंगरौली-वाराणसी (13346)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
. शक्तिनगर-चोपन (23346)-मंगलवार को निरसत रहेगी।
. दानापुर-आनंद विहार (13257)-बुधवार को निरस्त रहेगी।
आनंद विहार-दानापुर (13258)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।
. सियालदह-वाराणसी (13133)-मंगलवार को निरस्त रहेगी।
. वाराणसी-सियालदह (13134)-शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
जबलपुर-नई दिल्ली (12192)-बुधवार को निरस्त रहेगी।
. नई दिल्ली-जबलपुर (12191)-बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।