फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: पूर्व सीएम रूपाणी ने तीन कांग्रेस विधायकों को भेजा मानहानि का नोटिस, 500 करोड़ के घोटाले का लगाया था आरोप

Mon, 28 Feb 2022 05:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

रूपाणी ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस इस तथ्य से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है कि उसकी पार्टी के कई सदस्य भाजपा में आ गए हैं।
 
विज्ञापन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (file photo) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता सुखराम राठवा और उनके दो कांग्रेस सहयोगियों पर 500 करोड़ रुपये के घोटाले का हिस्सा होने का आरोप लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। पिछले हफ्ते, राठवा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि रूपाणी ने 500 करोड़ रुपये के घोटाले के हिस्से के रूप में राजकोट शहरी विकास प्राधिकरण के तहत दो गांवों में भूमि पार्सल के उपयोग को बदलकर एक निजी रियल एस्टेट कंपनी की मदद की थी।

विज्ञापन


सुखराम राठवा और विधायक सीजे चावड़ा, शैलेश परमार को कानूनी नोटिस
रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि कल अमेरिका से लौटने के तुरंत बाद मैंने अपने वकील के साथ इस मामले पर चर्चा की और कांग्रेस के नेता विपक्ष सुखराम राठवा और विधायक सीजे चावड़ा और शैलेश परमार को कानूनी नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर माफी मांगने के लिए कहा है। ऐसा नहीं किया तो मैं मानहानि के मुकदमे के साथ अदालत का रुख करूंगा। रूपाणी ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की इस राजनीतिक साजिश को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस इस तथ्य से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है कि उसकी पार्टी के कई सदस्य भाजपा में आ गए हैं।

राठवा ने दावा किया था कि दो गांवों की जमीन में मूल रूप से एक निजी कंपनी को एक टाउनशिप बनाना था,  लेकिन कंपनी के अधिकारियों के अनुरोध पर रूडा ने भूमि के क्षेत्र परिवर्तन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। राठवा ने आरोप लगाया कि यह प्रस्ताव तब राज्य शहरी विकास विभाग को भेजा गया था, जिसने रूपाणी के मुख्यमंत्री रहते हुए इसे मंजूरी दी थी। कंपनी को दूसरे उद्देश्यों के लिए भूमि का उपयोग करने की इजाजत मिल गई। कांग्रेस ने इस आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें