फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स फाइलिंग वेबसाइट में समस्या: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- दूर करें तकनीकी खामियां

Tue, 08 Jun 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंफोसिस को 2019 में अगली पीढ़ी की आयकर फाइलिंग प्रणाली तैयार करने का अनुबंध दिया गया था।  इंफोसिस ने जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) पोर्टल भी तैयार किया था। इसका उपयोग जीएसटी भुगतान और रिटर्न फाइलिंग में किया जाता है। प्रमुख आईटी कंपनी को जीएसटीएन पोर्टल को लेकर भी करदाताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंफोसिस और उसके चेयरमैन नंदन निलेकणि से आयकर विभाग की नई ई-फाइलिंग वेबसाइट में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने को कहा। ट्विटर पर भारी संख्या में उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के बाद वित्त मंत्री ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


इन्फोसिस को 2019 में अगली पीढ़ी की आयकर फाइलिंग प्रणाली तैयार करने का अनुबंध दिया गया था। इसका मकसद रिटर्न की प्रसंस्करण प्रक्रिया में लगने वाले 63 दिन के समय को कम कर एक दिन करने और ‘रिफंड’ प्रकिया को तेज करना है। पोर्टल सोमवार शाम चालू हो गया।

वित्त मंत्री ने मंगलवार सुबह ट्विटर के जरिए नए पोर्टल www.incometax.gov.in शुरू होने की घोषणा करते हुए कहा, 'अनुपालन अनुभव को करदाताओं के और अनुकूल बनाने के लिये एक महत्वपूर्ण कदम। पोर्टल सोमवार रात 8.45 बजे परिचालन में आ गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद उनके ट्विटर टाइमलाइन पर उपयोगकर्ताओं की कई शिकायतें आने लगीं। 
विज्ञापन




बाद में वित्त मंत्री सीतारमण ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने अपने टाइमलाइन पर तकनीकी खामियों के बारे में शिकायतें देखी हैं। उम्मीद है कि इन्फोसिस और नंदन निलेकणि प्रदान की जा रही सेवा की गुणवत्ता में हमारे करदाताओं को निराश नहीं करेंगे।'

उन्होंने एक उपयोगकर्ता के ट्वीट का हवाला देते हुए लिखा, 'करदाताओं के लिए अनुपालन में सुगमता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उपयोगकर्ता ने अपने ट्वीट में नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर ‘लॉगइन’ में दिक्कत होने की शिकायत की थी।'
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें