फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, चार मजदूर घायल, बचाव कार्य जारी

Sat, 11 Aug 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में नेशनल हाई-वे पर बन रहे फ्लाईओवर का डेक स्लैब गिरने से चार मजदूर घायल हो गए हैं। इनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और राहत कार्य जारी है।  अभी वाराणसी में फ्लाईओवर की बीम गिरने का मामला पुराना भी नहीं हुआ था कि आज ये घटना हो गई। 
विज्ञापन

 
बस्ती में लखनऊ को गोरखपुर से जोड़ने वाले नेशनल हाई-वे-28 पर ये घटना हुई। खबर है कि अभी भी मलवे में दो लोग फंसे हैं। जिनको बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर बन रहे फुट एरिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक डेक स्लैब सुबह अचानक गिर गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। 

बता दें कि फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब गिर गया। घायल मजदूरों में धर्मेंद्र सिंह और सुरेश राय के रूप में पहचान हुई है। इन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ओवर ब्रिज और पिलर के बीच फंसे मजदूर बाबू साह को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 
विज्ञापन




बस्ती जिले के फुटहिया राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले निर्माणाधीन फ्लाइओवर की डेक स्लैब गिरने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के साथ ही वहां पर यातायात सुचारू कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए है। पुल का निर्माण एनएचएआई करा रही थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें