फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood Situation: हिमाचल-उत्तराखंड समेत कई राज्यों के CMs से शाह ने की बात; आफत की बारिश से मची तबाही पर चर्चा

Fri, 04 Jul 2025 12:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Amit Shah
विज्ञापन

देशभर में हो रही भारी बारिश के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। पहाड़ों पर मची तबाही और कुछ मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात के बीच शाह ने सभी को हरसंभव मदद की आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की। जरूरतमंद लोगों के लिए राज्यों में पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और आवश्यकता पड़ने पर और भी बल भेजा जाएगा। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें