फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भारी बारिश के अलर्ट के बीच गुजरात में बाढ़ जैसे हालात; शाह ने CM से की बात, हरसंभव मदद का वादा किया

Mon, 26 Aug 2024 09:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Gujarat Alert - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को ऐसी जगह से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हरकत में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बात की है। शाह ने उन्हें केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 

गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव का क्षेत्र अधिक दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन में दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, गोवा तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
 

आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी  किया
आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कहा कि 26 अगस्त को पश्चिम मध्यप्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 से 29 अगस्त तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। गुजरात, निकटवर्ती पाकिस्तान, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तरपूर्वी अरब सागर में 26 अगस्त को 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और इनकी रफ्तार 27 और 28 अगस्त को बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना 
गुजरात, पाकिस्तान और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भी 26 अगस्त को समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, खासकर गुजरात, पाकिस्तान और महाराष्ट्र के तटों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।



दक्षिण गुजरात में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
इससे पहले दक्षिण गुजरात में शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण वलसाड और नवसारी जिलों में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।  48 घंटों तक लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया था, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण सूरत, तापी और नर्मदा जैसे जिले भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। आईएमडी ने मंगलवार सुबह तक वडोदरा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के जिलों और सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली और भावनगर में कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

उत्तर गुजरात के कई हिस्सों जलभराव
इस बीच उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई थी, जिससे निचले इलाके में जलमग्न हो गए और राज्य राजमार्ग एवं गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गईं। आईएमडी ने 27 अगस्त की सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें