फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट के सीईओ ने खरीदा 32 करोड़ का बंगला

Thu, 23 Jun 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अरबपतियों के मुहल्ले में फ्लिपकार्ट के सीईओ का आशियाना - फोटो : getty
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक बिन्नी बंसल अब अरबपतियों के गलियारे में पहुंच गए हैं। बिन्नी युवा है, 32 साल के हैं और इत्तेफाक देखिए उन्होंने बंगलुरू में 32 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदा है। बंगला दस हजार स्कवॉयर फुट में फैला है। शहर के टेक हब कोरामंगला स्थित इस बंगले के आकर्षण का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि इसके आस-पास अरबपतियों के घरों की ही कतारें हैं। 

कोरामंगाल के तीसरे ब्लॉक में इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकणी, कृष्ण गोपालन, डॉक्टर देवी सेट्टी और राजीव चंद्रशेखर जैसी हस्तियां बिन्नी की पड़ोसी हैं। 
विज्ञापन


बिन्नी के ही सहयोगी और फ्लिपकार्ट के एक और सह-संस्थापक सचिन बंसल अरबपतियों के मुहल्ले में पहले से रह रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बिन्नी ने जिस जगह बंगला खरीदा है, 9 साल इसी जगह के पास उन्होंने बिजनेस शुरू किया था। बंसल को इस बंगले के लिए कुछ हफ्ते पहले दो निजी बैंकों से होम लेन भी लेना पड़ा।
विज्ञापन


इससे पहले लंबे अर्से से इस घर में इकबाल फैमिली रह रही थी। इस परिवार ने बंगले को बेचने के लिए इलाके के रजिस्ट्रार को सर्वाधिक स्टांप ड्यूटी भरी।

कोरामंगला शहर का ऐसा इलाका है जहां बंगलुरू के तकनीक उद्यमियों का खूब पैसा लगा है। यहां स्थित बंगले मुंबई के नैपियन सी रोड वाले बंगलों और दिल्ली के पृथ्वीराज रोड और अमृता शेरगिल मार्ग स्थित बंगलों से ज्यादा महंगे और आलीशान माने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें