फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई समेत छह शहरों से कोलकाता के लिए बंद रहेंगी उड़ानें

Sat, 04 Jul 2020 05:42 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

कोलकाता एयरपोर्ट की तरफ से शनिवार को सूचना जारी करते हुए बताया गया कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई 2020 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, कोई भी फ्लाइट संचालित नहीं होगी। कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक ने फैसले के बाद बताया कि यह कदम पश्चिम बंगाल सरकार के कहने पर उठाया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी हॉटस्पॉट शहरों से कोलकाता की उड़ानें बंद की जाए। अब कोलकाता एयरपोर्ट के इस फैसले के बाद सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार की मांग पर उसने फ्लाइट्स रद्द करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें